नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त के संयोजकत्व में 8 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ

भारतीय सहारा संवाददाता
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त के संयोजकत्व में श्रृष्टि पैलेस में परम पूज्य दिव्य मोरारी बापू के सानिध्य में संत श्री घनश्याम दास जी महाराज की उपस्थिति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा बुधवार 8 जनवरी से शायं साढ़े पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक होगा। उक्त जानकारी आयोजक चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे से नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित लक्ष्मण बाग मंदिर से श्रीमद्भागवत कथा की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो चौराहे पर होते हुए श्रृष्टि पैलेस पर पहुंच कर समाप्त होगी। चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने श्रद्धालुओं से समय से कथा स्थल पर पहुंच कर अपने मानव जीवन को सफल बनाने की अपील की है।
