निगम के आर पी सेल डिपार्टमेंट में कान्टैक्ट बेस के कर्मचारियों की उच्च अधिकारियों की मिली भगत से चल रही दबंगई
भारतीय सहारा संवाददाता
नई दिल्ली। मिंटो रोड दिल्ली के सिविक सेन्टर के निगम आयुक्त अश्वनी कुमार जोकि ईमानदारी की मिसाल कहे जाते हैं, के जाने माने कनिष्ठ अभियंता निगम मे दस पंदरह सालों से एक ही पोस्ट पर हैं, यही नही कान्टेक्ट बेस पर काम करने वाले विजय अहलावत भी जेई के पोस्ट पर हैं और शाहरुख जोकि डाटा एंट्री आपरेटर की पोस्ट पर करीब 13,14 वर्षों से आर पी सेल डिपार्टमेन्ट में काबिज हैं। जबकि नियमानुसार इन पदों पर तीन साल से अधिक नही रहा जा सकता। यहाँ नए कांटेक्ट वालों के साथ गेम खेल कर काम होता है। सिटी एस पी जोन का ये इंस्पेक्टर (पार्किंग) ठेकेदार लखविंदर सिंह और बोबी के इशारों पर पूरी दबंगई से काम करता है, इन्हे निजी टेंडर पर काम करने वालों की कोई परवाह नही है, ये लोग अपने आप को किसी प्रशासनिक अधिकारी से कम नही समझते। क्या सम्बन्धित प्रशासन गंभीरता से दस सालों से चल रही इस घाल मेल को तथा भ्रष्ट अधिकारियों की करगुजरियो की ओर ध्यान देंगे।
