भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

एसडीएम के स्थानांतरण पर अड़े अधिवक्ता, चौथे दिन भी जारी रहा धरना

0 14

गोविन्द मिश्रा की रिपोर्ट

कोरांव, प्रयागराज। उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह के कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर लगातार चौथे दिन शनिवार को भी उनके न्यायालय के सामने हड़ताल पर बैठे रहे। जैसा कि बताते चलें तो अधिवक्ताओं का आक्रोश एसडीएम आकांक्षा सिंह के खिलाफ थमने का नाम ही नही ले रहा और उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए लगातार कार्य से विरत रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक एसडीएम आकांक्षा सिंह का स्थानांतरण नहीं हो जाएगा वह कोर्ट नहीं चलने देंगे और उनका धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। अधिवक्ताओं का यह भी आरोप है कि एसडीएम अपने मनमुताबिक फाइलों का निस्तारण किया करती हैं जिससे फरियादियों व उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ अधिवक्ता लल्लन तिवारी ने कहा कि एसडीएम अपने रुतबे को गांठने के लिए पुलिस प्रशासन का भय दिखाने का काम करती हैं जो अधिवक्ताओं को पसंद नहीं है। इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद तिवारी, विजय बहादुर सिंह, शेखर द्विवेदी, शशी द्विवेदी, विनीत मिश्रा, योगेन्द्र नाथ दुबे, सुनील पाण्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा आदि सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More