मडियाहू पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुरेश कुमार पाठक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य बनाए गए
भारतीय सहारा संवाददाता
जौनपुर। मडियाहू पीजी कॉलेज मडियाहू जौनपुर के प्राचार्य प्रो एसके पाठक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत किए गए ।प्रो एसके पाठक मरियाहू के मूल निवासी हैं इनके पिताजी स्वर्गीय श्री शेषनारायण पाठक मणि जी स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयन होने के उपरांत प्रो पाठक ने 23 अक्टूबर 2021 को मडियाहू पीजी कॉलेज मैं प्राचार्य पद ग्रहण किया तत्पश्चात वह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष कार्य परिषद सदस्य तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों के सदस्य रहे l 23 अक्टूबर 2024 को प्रो पाठक को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद का पुनः सदस्य मनोनीत किया गया इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री अपूर्व तिवारी शिक्षक कर्मचारी एवं समस्त शुभचिंतकों ने बधाई दिया l

