भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

यूपी में कड़ा मुकाबला, जौनपुर से भाजपा के कृपा शंकर सिंह और मछलीशहर से बी.पी. सरोज पीछे

0 38

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में आज का द‍िन काफी अहम है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आ जाएंगे। तमाम बहस, दावों और शंकाओं के बीच देश और प्रदेश की सियासी तस्वीर कैसी होगी, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मतदाताओं ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है, इससे भी पर्दा उठ जाएगा। रुझान के मुताबिक जौनपुर से पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह 11753 मतों से पीछे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबू सिंह 11753 मतों से आगे चल रहे हैं। मछलीशहर से भाजपा प्रत्याशी बी. पी. सरोज 23867 मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं सपा की उम्मीदवार प्रिया सरोज 23867 मतों से आगे चल रही हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More