श्री नागा बाबा के भण्डारे में उमड़ा जन सैलाब, हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के नई बाजार स्थित चिंताहरण आश्रम में समाजसेवी व गुड़हाई रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ” मुन्ना ” के संयोजन में शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया तथा शनिवार को हवन पूजन व प्रसाद का वितरण किया गय। शनिवार को शाम को श्री नागा बाबा का भण्डारा नई बाजार स्थित लक्ष्मण बाग मंदिर के नया हाता में किया गया। भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समाजसेवी पशुपतिनाथ गुप्त ( मुन्ना ) ने कहा कि वर्षों से यह कार्यक्रम होता चला आ रहा है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जाता है। आकाश गुप्ता ( गोलू ) ने कहा कि श्री नागा बाबा का विशाल भण्डारा वर्षों से होता चला आ रहा है। नगरपालिका परिषद की तरफ से पानी के टैंकर की व्यवस्था किया गया था। प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक ताता लगा रहा।
