पचास हजार का ईनामी बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार होने के 17 घंटे बाद एनकाउंटर में ढेर

भारतीय सहारा संवाददाता
मथुरा। मथुरा में कस्टडी से फरार होने के 17 घंटे बाद बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। शनिवार सुबह शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस-SOG टीम ने घेराबंदी की तो उसने 7 राउंड फायरिंग की। फिर खेत की तरफ भागा। पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर गोली मारी। पुलिस की टीम उसे शेरगढ़ सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेरगढ़ थाना के गांव मई निवासी मनोज उर्फ उत्तम पर एक महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म और लूट करने का आरोप था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मनोज को शेरगढ़ पुलिस और एसओजी की टीम ने गुरुवार को मुठभेड़ में दबोच लिया था। दोनों पैर में गोली लगने से घायल मनोज अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को भाग गया था। बाद में आईजी दीपक कुमार ने उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शनिवार सुबह पुलिस की मनोज से फिर दलौता से सई रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि मनोज पर सात मुकदमे दर्ज थे।

