भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शादी के 7 माह बाद पत्नी को जला दिया जिन्दा, दर्दनाक मौत देख कांप गए लोग

0 190

भारतीय सहारा संवाददाता

आगरा। आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बापू नगर में पति ने मिट्टी का तेल डालकर अपनी पत्नी मुस्कान (23) को जिंदा जला दिया। पुलिस ने तहरीर के पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि खंदारी के बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान से उसकी दोस्ती थी। एक साल पहले उसके परिजन को जानकारी हुई। दोनों की जिद पर परिजनों ने उनकी सात महीने पहले शादी करा दी।

शादी के पांच महीने अमन मुस्कान को लेकर घर रहा। फिर, दो महीने पहले पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। गुरुवार की रात अमन ने मुस्कान के भाई को वारदात की जानकारी दी। भाई को मौके पर बहन का शव जला हुआ मिला। कमरे में मिट्टी के तेल की कैन पड़ी थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अमन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी अमन फूट-फूटकर रोने लगा। बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। उसने पत्नी को ऑनलाइन रुपये भी भेजे थे। उसने विरोध किया तो पत्नी उस पर दबाव बनाने लगी कि अब अलीगढ़ में ही रहेंगे। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने मिट्टी तेल डालकर पत्नी को जला दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More