भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चिरंजीवी परशुराम का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, डॉ कुमार विश्वास कार्यक्रम के रहे मुख्य अतिथि

0 21

भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम मे दिग्गज लोगों की हुई उपस्थिति-

————————————————

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट-

मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर। चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर पंकज मिश्रा द्वारा दिनांक 22 /04/ 2023 दिन शनिवार को सुजानगंज में स्थित राष्ट्रीय पीजी कॉलेज में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास थे साथ ही कवि योगेश शर्मा, शंभू शिखर, कवित्री पद्मिनी, रमेश मुस्कान, अपने कविता लाइनों से समा बांध दिया।
कार्यक्रम में सभी दलों के नेताओं की भी उपस्थित रही, जैसे राज्यसभा सांसद सीमा दिवेदी, मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, भाजपा काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री डॉ अर्चना शुक्ला ,समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव व वर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, सपा विधानसभा अध्यक्ष राज मूर्ति सरोज ,तथा बसपा के बड़े-बड़े नेता भी कार्यक्रम में दिखाई पड़े। कार्यक्रम शुरुआत होने के पहले दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना की गई। पंकज मिश्रा ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। डॉ कुमार विश्वास ने अपने हास्य व्यंग कविता के माध्यम से लोगों को हंसाया, वहीं कवि योगेश शर्मा द्वारा अब्दुल हमीद की वीर गाथा की जोरदार प्रस्तुति से लोगों की आंखों में आंसू आ गए। कार्यक्रम के तीसरे राउंड में कवित्रीयो ने प्रेम रस की कविता से लोगों को रसाबोर कर दिया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पंकज मिश्रा द्वारा आयोजित इस तरह का कार्यक्रम जिले का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है, और कार्यक्रम में लगभग 5000 लोगों की संख्या में भीड़ हुई थी जिसको दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी, जिसमें कई थानों की पुलिस बल, महिला कांस्टेबल, और व्यवस्थाओं को क्रमबद्ध करने के लिए वॉकी टॉकी से लैस 2 दर्जन से अधिक बाउंसर व्यवस्थाओं को क्रमबद्ध रूप दे रहे थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More