भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सुनील कुमार पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

0 22

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट:-
मिर्जापुर। सुनील कुमार पांडेय नें रविवार को नामांकन के समय ही अपना एजेंडा भी स्पष्ट किया और कहा कि नागरपालिका परिषद के द्वारा अवैध वसूली व सड़कों की दुर्दशा, जलकल कर, गृह कर आदि में वृद्धियुक्त स्थिति में हुवे टैक्सों में जनता के साथ हुए भारी धांधली व उनके साथ हुए अन्याय को समाप्त करके दिल्ली मॉडल पर जो भी व्यवस्थाएं होंगी, जैसे गृह कर, जलकर आदि में छूट व न्यूनतम दर हमारे एजेंडे में विशेष रूप से शामिल रहेगा। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सुनील कुमार पांडेय के नामांकन में सैकड़ों की संख्या में भारी भीड़ ने उनका अभिवादन स्वागत किया।
मतदाताओं और क्षेत्रवासियों ने होने वाले अपने अध्यक्ष का जगह-जगह विभिन्न चौराहों पर माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत करते हुवे नामांकन जुलूस घंटाघर मैदान से होकर पैदल मार्च करते हुए समस्त क्षेत्रों में भ्रमण कर कचहरी पहुंची। एसडीएम सदर के न्यायालय में अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल और दावेदार प्रत्याशी सुनील कुमार पांडेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में भारी भीड़ जो मतदाता थे, वह शामिल रहे। गौरतलब है कि नामांकन भीड़ में कोई भी व्यक्ति नगर पालिका परिषद क्षेत्र से बाहर का नहीं था, और सभी मतदाता थे, जिन्होंने अपने अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार पांडेय को पसंद किया है । मतदाताओं का मानना है कि भले ही आम आदमी पार्टी सुनील पांडेय को सिंबल देकर लड़ा रही है, परंतु हम सब सुनील पांडेय को व्यक्तिगत रूप से पसंद करते हैं , और मिर्जापुर की जनता सुनील कुमार पांडेय को चुनाव लड़ा रही है। नामांकन जुलूस में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषधर दुबे, आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, आम आदमी पार्टी के नगर के नेता संजय कुमार गुप्ता सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे । सुनील कुमार पांडेय ने आज अपने नामांकन के बल पर यह साबित कर दिया कि मिर्जापुर की जनता अपने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में सिर्फ उन्हीं को देखना चाहती है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद क्षेत्रवासियो से अपने एजेंडे को विस्तृत रूप से चर्चा किया जिसका समर्थन लोगो ने बड़े उत्साह से किया।नामांकन जुलूस में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण , मिर्जापुर सेवा समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान व विभिन्न संस्थाओं के लोग भी स्वतः विभिन्न स्थानों से एकजुट होकर के नामांकन जुलूस में शामिल हुए।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More