बसपा प्रत्याशी जफर मंसूरी ने प्रचार प्रसार को किया तेज


वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां अपने आसमान पर है वहीं पर बसपा पार्टी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जी हां जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका का चुनाव त्रिकोणीय हो चुका है एक तरफ सत्ता पक्ष भाजपा पार्टी के प्रत्याशी कपिल मुनि उमरवैश्य वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का डंका पीट रहे हैं, और समर्थकों ने विकास पुरुष का नाम दिया है, वहीं पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा लोगों में संदेश दिया जा रहा है कि उस वर्ष में जो भी विकास कार्य हुआ था वह समाजवादी सरकार के द्वारा विकास कार्यों के लिए एक बड़ा फंड निर्गत करने के बाद विकास हुआ था, किंतु उस समय भी पालिका की गद्दी पर बैठ कर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया था,
वहीं यदि हम बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जफर मंसूरी पर एक नजर डालें तो अल्पसंख्यक को अपनी तरफ पूरी तरह से रिझाने मे सफलता मिल रही है, साथ ही सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों से लगातार जनसंपर्क कर विकास कार्यों को आगे तक ले जाने के लिए वादा कर रहे हैं, और लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि इस बार जनता यदि उन पर विश्वास करती है और उन्हें नगरपालिका की गद्दी पर बैठाती है तो वह बेटा और भाई बनकर नगरपालिका क्षेत्र की जनता का सेवा करेंगे! फिलहाल सपा और भाजपा दोनों पार्टी द्वारा बहुजन वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में लगे हैं, अब यह भी दिलचस्प बात होगी कि बहुजन अपने मूल पार्टी में बने रहते हैं या फिर उनके वोटों का भी ध्रुवीकरण होगा? फिलहाल बसपा प्रत्याशी जफर मंसूरी के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी कि मूल वोटों का बिखराव होने से रोक सकें!


