गाज़ियाबाद के लोनी में गैस कटिंग कर रहे सप्लायर को पुलिस ने धर दबोचा

अंकित गोस्वामी की रिपोर्ट
लोनी,गाजियाबाद। जनपद गाज़ियाबाद के लोनी में लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडर के चल रहे काले कारोबार पर जिम्मेदारों की नजर पड़ी तो पुलिस और सम्बन्धित विभाग को शिकायत के बाद कार्यवाही की सूचना दी गई शिकायत पर की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से कटिंग करते हुए सिलेंडर सहित सप्लायर को भी पुलिस ने धर दबोचा वही मौके पर पहुँची पुलिस ने सिलेंडर से भरे ट्रेक्टर को अपने कब्ज़े में ले लिया है। वहीं काला कारोबार करने वाला आरोपित भी पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है अब देखना होगा कि सम्बन्धित विभाग इन पर कोई कार्यवाही भी करेगा या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डालकर अवैध कटिंग करने वालों के आगे नतमस्तक होगा विभाग।
आपको हम बता दे की पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं गाजियाबाद जिले के लोनी में रसोई गैस सिलेंडरों में एक से दो किलो कम गैस देकर ‘घटतौली’ करने का मामला सामने आया है।
इंडेन गैस की जवाहर गैस सर्विस एजेंसी द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर होम डिलीवरी में भेजे जा रहे सिलेंडरों में एक से दो किलो गैस कम दी जा रही है।
उपभोक्ताओं को ठगने वाला यह मामला गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर कोतवाली क्षेत्र में संचालित जवाहर इंडियन गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि इन सभी सिलेंडरों में बकायदा सील लगी है।
इसके बावजूद भी गैस की घटतौली कर एजेंसी द्वारा गैस की चोरी कर उपभोक्ताओं की जेब में डाका डाला जा रहा है।

