भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

01 कुन्तल 35 कि.ग्रा. अवैध गांजा मय 01 चार पहिया डीसीएम (महिन्द्रा) वाहन के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

0 40

सुनील पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवैध ड्रग्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), प्रतापगढ़ श्री विद्या सागर मिश्र* के कुशल पर्यवेक्षण में कल दिनांक 17.09.2022 को थानाध्यक्ष देल्हूपुर श्री धीरेन्द्र ठाकुर, उ0नि0 रविशंकर तिवारी IC/OP शनिदेव धाम मय हमराह व स्वॉट टीम, प्रतापगढ़ के द्वारा संयुक्त रुप से देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम देल्हूपुर (प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा) से 03 व्यक्तियों को *27 बण्डल में कुल 01 कुन्तल 35 कि0ग्रा0 अवैध गांजा(प्रत्येक बण्डल में 05 कि.ग्रा.)* मय 01 चार पहिया डीसीएम वाहन (महिन्द्रा FURIO-17 नं- UP33BT/6554) के साथ गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना देल्हूपुर में *मु0अ0सं0 34/2022 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा बरामद वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है उक्त बरामदगी के संबंध में गिरफ्तार व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि यह बरामद गांजा हम लोग उड़ीसा से 3500/- रू0 प्रति किलो के दर से खरीद कर लाते हैं तता 5500/- रु0 प्रति किलो के दर से बेंचते हैं, इसी से अपने परिवार का खर्च चलाते हैं ।
कपिल गिरी पुत्र राम नरायण निवासी सराय पान, थाना अमेठी, जनपद अमेठी ।
मनीष सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी बेलदारन मोहल्ला प्रतापगढ़ सिटी, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।
शिव कुमार पुत्र मनबोधन निवासी ग्राम सरैनी, थाना सरैनी, जनपद रायबरेली
27 बण्डल में कुल 01 कुन्तल 35 कि.ग्रा. अवैध गांजा,
डीसीएम कत्थई रंग की महिन्द्रा FURIO-17 गाड़ी नं0 UP 33 BT 6554,
विभिन्न कम्पनी के 02 मोबाइल स्मार्ट फोन, 03 मोबाइल फोन की-पैड (जामातलाशी से) ।
2500/- रुपये नकद(जामातलाशी से) ।
01 आधार कार्ड ।
मु0अ0सं0 34/2022 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम कपिल गिरी, मनीष सिंह व शिव कुमार उपरोक्त थाना देल्हूपुर
मु0अ0सं0 117/22 धारा 8/20/23सी एनडीपीएस एक्ट बनाम कपिल गिरी, मनीष सिंह उपरोक्त थाना अमेठी, जनपद अमेठी ।
मु0अ0सं0 425/12 धारा- 323/504/506 भादवि व 3(1)(X) SC/ST Act बनाम कपिल गिरी उपरोक्त थाना अमेठी जनपद अमेठी – आरोप पत्र A-13 दि0 17/07/2020
थानाध्यक्ष देल्हूपुर श्री धीरेन्द्र ठाकुर, उ0नि0 रविशंकर तिवारी IC/OP शनिदेव धाम मय हमराह जनपद प्रतापगढ़ ।
स्वॉट प्रभारी उ0नि0 श्री सुनील यादव मय हमराह हे0का0 पंकज दूबे, का0 श्रीराम, का0 सत्यम यादव, का0 गजेन्द्र यादव, का0 जागीर सिंह, का0 अरविन्द दूबे, का0 सनोज कुमार तथा का0 अजय यादव स्वॉट टीम, जनपद प्रतापगढ़।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More