भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कूड़ा डम्पिंग बन चुके स्थान पर आशा वेलफेयर फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

0 26

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क –

लखनऊ । राजधानी के आशियाना में एलडीए कॉलोनी शिव आश्रम के पास ग्रीन बेल्ट के एक हिस्से में पब्लिक कूड़ा डालती थी,आने जाने वाले कुछ असभ्य टॉयलेट तक करते थे,जिससे सामने रहने वाले लोगो को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वही की निवासी कमलजीत कौर ने आशा वेलफेयर फाउंडेशन में सम्पर्क किया। सोमवार को आशा वेलफेयर फाउंडेशन ने उस स्थान पर पौधरोपण किया । चंपा,चमेली,अशोक,गुलमोहर,कनेर,छोटी चांदनी,गेंदा,गुड़हल इत्यादि पौधे लगाए गए। आने जाने वाले लोगो ने इस प्रयास की सराहना की है। गौरतलब है आशा वेलफेयर फाउंडेशन ने पौधरोपण अभियान शुरू किया है। गंदगी के विरुद्ध पौधरोपण अभियान में कमलजीत कौर के अतिरिक्त संस्था की अध्यक्षा सोनी वर्मा, उपाध्यक्ष बृजेन्द्र बहादुर, सचिव ज्योति मेहरोत्रा एवं सदस्य शीबा खान मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More