नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख का सत्येंद्र सिंह का जोरदार स्वागत समारोह संपन्न








भारतीय सहारा संवाददाता –
मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के सृष्टि पैलेस मे नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ( फंटू ) की गरिमामयी जीत का सम्मान समारोह जोरदार स्वागत के साथ संपन्न हुआ। स्वागत समारोह की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का भी जोरदार स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि मुंगरा बादशाहपुर के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारी मतो से वोट पाकर विजई हुए नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू ) की गरिमामई जीत का सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में नगर व गांव की जनता ने आगे आकर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुँँगराबादशाहपुर संतोष गुप्ता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा ( नाटे ), पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर कपिल मुनि गुप्त, प्रधानसंघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख मुँँगराबादशाहपुर जितेन्द्र सिंह ( नन्हकू सिंह ), विनय कुमार सिंह ( पिंटू ), विहिप नेता कृष्ण गोपाल जी, डा. तुलसी प्रसाद गुप्त, कमलाकांत पाण्डेय, मा.चंद्र बहादुर सिंह, राज बहादुर चौरसिया सभासद नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर, आकाश गुप्ता, भाजपा नेता मुँँगराबादशाहपुर इंजीनियर दिनेश शुक्ला, न्यू शक्ति कालेज के डायरेक्टर राजन सिंह, एडवोकेट रमेश चंद्र पाण्डेय, पशुपतिनाथ गुप्त ( मुन्ना ), पूर्व अंजुमन सदर रेयाज अहमद, आलोक कुमार उमर वैश्य (पिंटू ), इंजीनियर उमाशंकर गुप्त के साथ – साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन भाजपा नेता रंजीत भोदनवाल ने किया। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र पाण्डेय ने किया ।
