छलका अमिताभ बच्चन का दर्द- ‘फैंस से अब पहले जैसा प्यार नहीं मिलता, ख़ुशनसीब हुए तो बस एक इमोजी…’

नई दिल्ली । अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का लिविंग लीजेंड माना जाता है। कलाकारों की कई पीढ़ियों को उन्होंने अपने काम से प्रभावित किया है और आज भी कर रहे हैं। बदले में बिग बी को जनता का बेशुमार प्यार भी मिला और उन्हें सदी का महानायक बताया। मगर, सोशल मीडिया और इमोजी के दौर में अमिताभ अपने पुराने फैंस को मिस करते हैं, जिनके प्यार और प्रशंसा ने उन्हें वहां पहुंचाया, जहां वो हैं।
अमिताभ की यह टीस सोशल मीडिया की एक पोस्ट के ज़रिए बाहर आयी। बिग बी ने लगभग 40 साल पुराना अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो एक फैन के लिए ऑटोग्राफ साइन करते नज़र आ रहे हैं। फैन के चेहरे की चमक उसके मन की भावनाओं को बयां कर रही है। फोटो के साथ अमिताभ ने लिखा- वो दिन चले गये, जब फैं अपना प्यार और प्रशंसा इस नन्हे फैन की तरह व्यक्त करते थे। कृतज्ञता से भरा हुआ। इसके चेहरे के भावों को देखिए। अब तो बस एक इमोजी भर है। अगर आप ख़ुशक़िस्मत हैं।
