भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र श्री शेष नारायण मिश्र के अयोध्या आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत-अभिनंदन

0 40


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र श्री शेष नारायण मिश्र के अयोध्या आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
पंडित दीनदयाल जी के जयंती स्मरणार्थ क्षेत्रीय अध्यक्ष जी और क्षेत्रीय मंत्री एवं एकात्म प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश के संयोजक श्री त्र्यम्बक तिवारी जी के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमान क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये संदेश दिया कि पंडित दीनदयाल जी जिस प्रकार के राजनैतिक शुचिता एवं राष्ट्रीय चिंतन से ओतप्रोत विचार की थाती हमें सौंपी है उसका संवर्धन एवं संयोजन हमारा प्राथमिक कर्तव्य है,और हम सभी कार्यकर्ता उन्ही विचारों को अपने हृदय में संजोये अहर्निश कार्यरत हैं।
इस अवसर पर ई. रवि तिवारी, राकेश जायसवाल, महेश उपाध्याय, अशोक कुमार, राहुल, राघवेंद्र प्रताप तिवारी, पुष्कर दत्त तिवारी, हरीश श्रीवस्तव आदि उपस्थिति रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More