मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया

भारतीय सहारा संवाददाता –
जौनपुर। विधानसभा मल्हनी मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मल्हनी विधानसभा उपचुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज , कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी , राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव , क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश श्रीवास्तव, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र सिंह, विधायक मड़ियाहूं श्रीमती लीना तिवारी एवं भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
