बैंक संबंधी समस्या स्वयं उद्यमी बताऐं – जिलाधिकारी
जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि प्रतिदिन सायं 6.45 बजे कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में एमएसएमई एवं बैंकर्स की बैठक होगी। उन्होंने जनपद के समस्त उद्यमियों से अपील की है कि जिनकी उद्योग को लेकर बैंक से संबंधित कोई समस्या हो तो वह स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्या को बता सकते हैं।
