भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है – डीएम

0 28

जौनपुर (सू0वि)। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कोरोना पोजेटिव पाए जाने के उपरांत प्रोटोकॉल के अनुरूप विशेष व्यवस्थाएं कराए जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी डॉक्टर जियाउल हक एपिडेमियोलॉजिस्ट स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर कोरोना पाए व्यक्तियों की सूची उनका नाम, मोबाइल नंबर, ग्राम का नाम एवं प्राप्त करेंगे। शासनादेश एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप कंटेंटमेंट जोन, हॉटस्पॉट एरिया, बैरिकेडिंग, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके कांटेक्ट ट्रैकिंग कराए गए लोगों की सूची प्राप्त करेंगे एवं उनके नाम, पता, फोन नंबर आदि प्राप्त कर प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करेंगे। हॉटस्पॉट एरिया पाए जाने पर बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर 50-50 घरों के कलस्टर हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्र के संबंधित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर बैरिकेडिंग आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। 50-50 घरों के कलस्टर में रह रहे प्रत्येक व्यक्तियों के प्रति स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा करेंगे। हॉटस्पॉट एरिया में अगर 28 दिन तक कोई भी नया केस नहीं पाया जाता है तो हॉटस्पॉट एरिया को समाप्त करने की समीक्षा करेंगे। शासनादेश के अनुसार हॉटस्पॉट एरिया में फायर बिग्रेड के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाना आवश्यक है अतः मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर के माध्यम से सैनिटाइजेशन, हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव कराएंगे। सह नोडल अधिकारी प्रत्येक दिन निगरानी समिति की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक दिन कंट्रोल रूम के माध्यम से समस्त निगरानी समितियों से वार्ता, कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना एकत्रित करना एवं सूचना संकलित कराकर के स्वास्थ्य विभाग की टीम को उपलब्ध कराना, प्रत्येक दिन निगरानी समिति से वार्ता कर होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की सूचना एकत्रित करना एवं सूचना संबंधित थाना प्रभारी व प्रेषित कर दो बार से ज्यादा उल्लंघन कर रहे लोगों को उप जिलाधिकारी के माध्यम से शेल्टर होम में भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे। प्रवासी श्रमिकों की सूचना एकत्रित करने एवं विकास खण्डवार उनमें से कितने लोगों को मनरेगा से जॉब कार्ड बनाए गए हैं, की सूचना उपायुक्त श्रम रोजगार से समन्वय स्थापित कर एकत्रित कराने का कार्य पूर्ण कराना। सभी प्रवासियों को प्रवासी मित्र एप में रजिस्ट्रेशन कराना, सभी प्रवासियों का बैंक अकाउंट नंबर कलेक्ट कराना जिससे कि वह उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ मुहैया कराया जा सके। 60 वर्ष से ऊपर योग 10 वर्ष से नीचे के लोगों को निगरानी समिति के माध्यम से सचेत करना कि उनका घर से बाहर निकलना सामान्यतः प्रतिबंधित है।
प्रवासी श्रमिकों में जो राजमिस्त्री हैं उन को चिन्हित कर उन्हें रोजगार हेतु शौचालय निर्माण कार्य एवं अन्य कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज के कार्य में उनके चयन की कार्यवाही सुनिश्चित करना जिसके लिए निर्माण कार्यदाई संस्थाओं से संपर्क स्थापित करँगे। जनपद के कई विकास खंडों में स्वास्थ्य विभाग की कुल 63 टीमें प्रत्येक दिन ग्राम सभा में भ्रमण कर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं इसकी समीक्षा कर प्रत्येक दिन यह टीम कितने गांव ग्राम में भ्रमण कर रही है और उनमें कितने लोगों का परीक्षण किया गया, कितने लोगों में लक्षण पाए गए की सूचना भी करेंगे एवं सूचना को कंपाइल कर एक मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रेषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More