कोरोना योद्धा के रूप में एकल विद्यालय महिलाएं युद्ध स्तर पर महामारी से बचाव हेतु बना रही हैं भारी संख्या में मास्क
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुषांगिक संगठन एकल विद्यालय कोरोना योद्धा महिलाएं घर पर रहकर बना रही है भारी संख्या में मास्क
संच प्रमुख ममता गुप्ता ने बताया कि एकल विद्यालय महिलाओं द्वारा अभी तक 40 हजार मास्क निर्माण हुआ वितरण कार्य किया जा चुका है।



अयोध्या,रानीबाजार। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी कि अभी तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं बन पाई है इस महामारी से बचने के लिए बचाव उपाय अपनाकर ही हम सभी महामारी के संक्रमण से बच सकते हैं ऐसे में अयोध्या जनपद के रानी बाजार व कुचेरा की महिलाएं संगठन के माध्यम से भारी संख्या में मास्क बनाकर और लोगों में वितरण किया जा रहा है समाज सेवा का बीड़ा संच प्रमुख ममता गुप्ता द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं द्वारा मास्क बनवाया जा रहा है और जिले के जरूरतमंदों में वितरित किया जा रहा है और कोरोना महामारी जागरूकता बचाव सुरक्षा उपाय से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह बार-बार हाथ धोते रहें,मास्क लगाएं और लोगों से शारीरिक दूरी बनाते हुए आवश्यक कार्यों हेतु ही बाहर निकले ऐसा समाज सेवा कार्य रानी बाजार व कुचेरा की महिलाओं द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
1 लाख मास्क निर्माण व वितरण के बड़े लक्ष्य को पूर्ण करती रानीबाजार व कुचेरा की महिलाएं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुषांगिक संगठन एकल विद्यालय महिलाएं भी कोरोना महामारी में घर पर रहकर मास्क बना रही है रानी बाजार एवं कुचेरा संच की आचार्य भी मास्क बनाकर वितरण कर रही है संच प्रमुख ममता गुप्ता ने बताया कि एक आचार्य को कम से कम 2000 बनाने का लक्ष्य रखा गया दोनो संच में लगभग 1 लाख मास्क बनाना कर वितरण करना है अभी तक 40000 हजार बन चुका है मास्क बनाने की सामग्री की व्यवस्था महेश उपाध्याय संच उपाध्यक्ष कुचेरा,पुष्कर तिवारी रानी बाजार संच उपाध्यक्ष जी माध्यम एवं आचार्यो के सहयोग से किया जा रहा सभी जिले के संच में वितरण किया जाएगा।
