श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा अयोध्या आने वाले यात्रियों की सुविधाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। विशेष श्रमिक स्पेशल यात्री ट्रेन द्वारा अन्य राज्यों से अयोध्या जनपद व आस पास के अन्य जिलों के नागरिकों की थर्मल स्कैनिगं कराकर व उनके भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करके रोडवेज बसों के माध्यम से उनके गंतव्य स्थानों तक भेजने की कार्यवाही का आज जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने जायजा लिया और शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आने वाले मजदूरों की समुचित व्यवस्था का ध्यान रखा जाए और होम क्वॉरेंटाइन के दौरान समितियां विशेष रुप से ध्यान रखें जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
