सीमावर्ती जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जनपद की सीमा पर सख्त हुआ पुलिस का पहरा

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या जिले के आसपास के जिलों मैं कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले की सभी सेना सीमाओं पर पुलिस का पहरा बेहद सख्त कर दिया गया है।अयोध्या जिले की रुदौली से सटे अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर से जुड़े होने के कारण रुदौली सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।पड़ोसी जनपद अमेठी के सीमावर्ती थाना शुक्ल बाजार क्षेत्र में कोरोना के हालात को देखते हुए जिले की पश्चिमी-दक्षिणी सीमा पर तैनात पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा सीमा पर पहले से अधिक सख्ती बरती जा रही है। बिना पास के जिले में प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। साइकिल, बाइक व चार पहिया वाहन सब पर रोक है। सीमावर्ती थाना शुकुल बाजार के बदलगढ़ गांव में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मवई थाना के बाबा बाजार चौकी क्षेत्र में स्थित रेछघाट व सैदपुर चौकी के कामाख्या घाट पर लगे बैरियर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभानु यादव ने बताया कि सीमा से सटे गांवों में सभी को अलर्ट कर दिया गया है। तथा आवागमन पर पूर्ण रूप से पाबंदी है।
