भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने लिया जिला चिकित्सालय का जायजा

0 26

बहराइच । मंगलवार को देर शाम जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर परिसर स्थित नवनिर्मित 100 बेडेड विंग में स्थापित किये जा रहे कोविड हास्पिटल की तैयारियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी तैयारियां तत्काल

पूर्ण करें ताकि कोविड हास्पिटल का यथाशीघ्र संचालन किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह ने कोविड हास्पिटल में कोविड-19 संक्रमण के उपचार के साथ-साथ प्रसव, आर्थोपैटिक सर्जरी, सामान्य सर्जरी, सामान्य रोगों एवं एनसीपी सहित अन्य रोगो के उपचार की व्यवस्था रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनिल के. साहनी, आईसोलेशन वार्ड प्रभारी डाॅ. ओ.पी. पाण्डेय, चिकित्सालय के प्रबन्धक रिजवान अली, डीसीएमओ डा. अजीत चन्द्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. ए.के. वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More