डीएम व एसपी ने किया कन्टेनमेन्ट जोन्स का निरीक्षण
बहराइच । जिलाधिकारी शम्भु कुूमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ चिन्हित किये गये हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट जोन बहराइच शहर के मोहल्ला नई बस्ती चाॅदमारी तथा तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम केलागांव का निरीक्षण कर हाट स्पाट/कन्टेनमेन्ट जोन में निर्धारित मानक के अनुरूप की गयी व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
नई बस्ती चाॅदमारी के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने नगर मजिस्ट्रेट व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया

कि पूरे कन्टेनमेन्ट जोन में समुचित सेनिटाइजेशन कराने के साथ-साथ जोन के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाय। स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी व्यक्ति में लक्षण पाये जाने पर तत्काल सैम्पलिंग कराया जाय। इसके साथ ही पूरे ज़ोन में आवश्यक सामग्री आपूर्ति व लोगो के पैसा निकालने के लिए पुख्ता प्रबन्ध करने का निर्देश दिया। कन्टेनमेन्ट ज़ोन में आवागमन पर लगाये गये प्रतिबन्धों को पूरी कड़ाई के साथ लागू किया जाय।
इसके उपरान्त डीएम व एसपी ने तहसील महसी के ग्राम केलागांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महसी को निर्देश दिया कि ग्रामवासियों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति और अपने जरूरीयात के लिए बैंकों से पैसे निकालने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके पुख्ता इंतज़ाम किया जाय। प्रभारी चिकित्साधिकारी तेजवापुर अभिषेक अग्निहोत्री को निर्देश दिया गया कि ग्राम सभा के प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। यदि किसी व्यक्ति में लक्षण पाये जाने पर तत्काल जांच करायी जाए। श्री कुमार ने कन्टेनमेन्ट ज़ोन में आवागमन पर लगाये गये प्रतिबन्धों को पूरी कड़ाई के साथ लागू किया जाय।
इससे पूर्व डीएम व एसपी ने केडिया हास्पिटल व सायरा हास्पिटल का भी निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि दोनो अस्पतालो में विधिवत रूप से सेनिटाइजेशन करा दंे। श्री कुमार ने सेनिटाइजेशन कार्य की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराये जाने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, एसडीएम महसी एस.एन. त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी शंकर प्रसाद, तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी तेजवापुर चन्द्र भूषण यादव, कोविड-19 नोडल डा. अतुल श्रीवास्तव, नोडल अर्बन डा. ए.के. वर्मा, डिप्टी डीएचडीईआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
