जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने मंडल कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने आज मंडल कारागार में सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था का निरीक्षण किया और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए मंडल कारागार अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दियाऔर कहा कि किसी भी स्थिति में शारीरिक दूरी बनाए ही रखना है। और इसका पालन न करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही का भी निर्देश दिया।
