विधायक रमेश मिश्रा ने जरूरत मन्दों को नमो राशन सामग्री किट और मास्क वितरित किया
बदलापुर, जौनपुर । कोरोना वायरस महामारी से लोग परेशान हैं । डेली कमाने डेली खाने वालों के सामने आर्थिक संकट पैदा होने लगा है । ऐसे मे बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश मिश्रा ने बदलापुर विधानसभा के महराजगंज बाजार में जरूरत मन्दों जिसमे खटिक, डेरा, शिल्पकार, लोहार आदि शामिल थे सभी को नमो राशन सामग्री किट और मास्क वितरित किया और लोगो को कोरोना महामारी से बचने के लिए

जागरूक किया। विधायक ने लोगों से अपील किया कि आप लोग लाकडाउन का पालन करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाकर रहिए । इस मौके पर श्री विनय सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री लवकुश सिंह, श्री सन्दीप सिंह, श्री अभय सिंह, श्री सुरेश चौहान, अम्बुज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
सिंगरामऊ मण्डल में नमो राशन सामग्री किट और मास्क मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद मौर्य के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में जरूरतमंद और निराश्रित को उनके घर जाकर वितरित किया गया, इस मौके पर श्री विनोद तिवारी, श्री संजय मिश्रा, श्री कनिष्क गिरी, श्री उमेश तिवारी समेत कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इन दोनों जगहों पर लगभग 185 जरूरत मन्द को यह नमो किट वितरित की गयी।
