प्रयागराज के लिए सैनेटाइज करके रवाना होने को तैयार 16 बसों मे सिर्फ 1 बस ही रवाना हुई , एआरएम ने बाकी बसों को रोका

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना वायरस से लोग भयभीत होकर अलग – अलग स्थानों से वापस अपने घर वापसी आ रहे हैं । आज मंगलवार को बादशाहपुर डिपो की 16 बसें बकायदे साफ सुथरा करके सैनेटाइज करके प्रयागराज के लिए रवाना किया जा रहा था । रोडवेज इंचार्ज पृथ्वीपाल ने बताया कि ऊपर से आदेश आया है कि प्रयागराज मे फंसे क्षात्र और मजदूरों को वहां से लाना है इसलिए बादशाहपुर डिपो से 16 बसे पूरा सैनेटाइज करके भेजा जा रहा है । वहीं रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि गाड़ियों को जैसे ही रवाना किया जाने लगा वैसे ही एआरएम इलाहाबाद का फोन आया कि सभी गाड़ी अभी मत भेजो सिर्फ 1 गाड़ी भेजो मै दो घंटे बाद फोन करूँगा तो बाकी की गाड़ी को भेजना । इसके बाद पुनः एआरएम ने फोन किया कि अब यहाँ पर गाड़यों की जरूरत नही है क्योंकि जाने वाले सब चले गए । विजय सरोज ने बताया कि इसीलिए सिर्फ एक गाड़ी ही प्रयागराज के लिए भेजी गई है ।
