वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक घटतौली कर रहे पेट्रोल पंप संचालक, एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी कहावत को कर रहे हैं चरितार्थ
सर्वेश तिवारी के साथ बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । लाक डाउन में अधिकारियों की व्यस्तता बढ़ने का लाभ कर वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक कर घटतौली कर रहे पेट्रोल पंप कर्मी पूरी तरह दबंगई पर उतर एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी कहावत को चरितार्थ करने लगे हैं । मामला तब सुर्खियों में आ गया जब लोगों से मिलने वाली शिकायतों की जांच पड़ताल हेतु स्वयं भारतीय सहारा व सब की नजर के संपादक श्याम शंकर पाण्डेय ने अपनी बाइक में पेट्रोल लेने के लिए मुंगराबादशाहपुर सतहरिया मार्ग पर सरोखनपुर गांव में संचालित शक्ति फिलींग स्टेशन पेट्रोल पंप पर गये थे । बताया जाता है की पत्रकार ने अपनी बाइक में 91 रूपए का पेट्रोल एवं 9 रूपए का मोविल पाऊच भरने के लिए एक सौ रुपए दिए । आरोप है कि पंप संचालक द्वारा पहले से ही खुले एवं खाली मोविल पाऊच उनकी बाइक में डालने का दिखावा करने लगा । जांच-पड़ताल में गये संपादक श्याम शंकर पाण्डेय ने अपनी पैनी नजर पंप संचालक पर लगाए रखा था । जिसके कारण उन्होंने पंप संचालक की चोरी को पकड़ पंप मालिक को जानकारी दी । पेट्रोल पंप पर जारी घटतौली एवं चोरी की पोल खुलने के भय से पंप मालिक ने तुरंत दूसरा पाउच खोलवा कर पत्रकार को संतुष्ट करने का प्रयास किया । लेकिन मालिक के हटते ही पंप संचालक कर्मी पत्रकार को ही धमकी देने लगे ।पत्रकार श्याम शंकर पाण्डेय ने मामले की सूचना सतहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज को फोन पर दिया । लोगों का कहना है कि पंप संचालक जब घटतौली करने पर भी पत्रकारों से बहस करने लगते हैं तो आम आदमी के साथ वे कैसे पेश आते होंगे सहज अनुमान लगाया जा सकता है । जबकि इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप कर्मचारी ही कानून की धज्जियां उड़ाते हैं । स्वयं मोबाइल फोन पर बात करते रहते हैं । खास बात तो यह है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए हवा भरने की मशीन महीनों से सिर्फ शो पीस बनकर रह गई है । शौचालय की समुचित व्यवस्था तक नही है । मेन रोड से पेट्रोल पंप पर गाड़ी मोड़ते समय कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा क्योंकि टंकी पर ही अवैध रूप से ट्रकें खड़ी रहती है । लोगों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर वाहन चालकों के साथ की जा रही धांधली की जांच कराने एवं दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।
