लगातार दूसरे दिन भी तेज आंधी तूफान के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि
डिंडोरी । लगातार दूसरे दिन भी तेज आंधी तूफान के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सभी लोग परेशान है।किसानों का कहना है अभी खेती का काम अधूरा पड़ा है। फसलो की कटाई तो हो चुकी है किंतु अभी फसल खलिहान में ही गहाई के लिए रखी है। करंजिया व आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी जम कर तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से समीपस्थ ग्राम मेढाखार में इस दौरान एक व्यक्ति की गाज गिरने से मौत हो गई।
सब्जी भी हुई चौपट करंजिया के आसपास के सब्जी कृषक भी ओलावृष्टि से काफी परेशान लग रहे है। कृषकों ने कहा कि सभी तरह की सब्जी इस आशय से लगाया था कि आने वाले समय मे सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण कर सके ,लेकिन दो दिनों से हुई तेज ओलावृष्टि और बारिश में सब्जी की फसल नष्ट हो गई है।
