मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अन्य राज्यों से लौटे मजदूरों से की बातचीत
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अन्य प्रदेशों से मध्यप्रदेश में अपने घरों को लौटे मजदूरों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘’हम लोग लगभग एक माह से बाहर फंसे थे। आपने वहाँ हमारे लिये भोजन एवं रहने की अच्छी व्यवस्था करवा दी थी। इस कारण परेशान नहीं होना पड़ा। हमें आपके द्वारा

भेजे गए एक-एक हजार रूपये की राशि भी प्राप्त हो गई थी, फिर भी हमको अपने घर+परिवार की याद आ रही थी। हम घर लौटने के लिए बेचैन थे। मजदूरों ने कहा कि मामाजी, आपने हमें घर वापस बुलाकर हम पर बहुत मेहरबानी की है। हमारा पूरा गाँव आपको धन्यवाद दे रहा है।‘’
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मजदूरों से कहा कि वे 14 दिनों तक विशेष सावधानी रखें। घर पर भी सभी सदस्यों से दूरी बनाते हुए अलग रहें। उसके बाद भी पूरी सावधानी रखे जाने की आवश्यकता है। मास्क पहनें, दूसरों से बात करते समय कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखें। बार बार हाथ धोएं। लॉक डाउन का पूरा पालन करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजस्थान से लौटे शिवपुरी के मजदूरों श्री मुकेश आदिवासी एवं श्री भरत आदिवासी, श्योपुर के श्री प्यारेलाल आदिवासी एवं श्री सूरज, विदिशा के श्री सगीर एवं श्री फैजान, गुना की श्रीमती पवित्रा बाई एवं श्री राकेश से बातचीत की। श्री चौहान ने गुजरात से वापस लौटे अलीराजपुर के श्री राजू दमडि़या एवं सुश्री थुनिया तथा झाबुआ के श्री भरत वासू एवं श्री महेश पॉल से भी बातचीत की।
