6 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटर साइकिलें, अवैध शस्त्र बरामद
कासगंज । काशीराम आवासीय कालोनी के पास से 06 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की 16 मोटर साइकिलें, 05 तमंचे 315 बोर, 11 जीवित कारतूस बरामद हुये।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह

है जो कासगंज, आसपास के जनपद व दिल्ली, नोएडा से दोपहिया वाहन चोरी कर, फर्जी कागजात तैयार कर, नम्बर प्लेट बदलकर ग्राहक मिलने पर बेंच देते है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-शाहिद निवासी ग्राम बिरहरा थाना ढोलना जनपद कासगंज।
2-ललित लोधी निवासी ग्राम खैरपुर ढोलना जनपद कासगंज।
3-चेतन उर्फ शुभम पंडित निवासी मरहरा रोड मिरहची जनपद कासगंज।
4-अनार सिंह उर्फ भूरा निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज।
5-विनय उर्फ रिन्कल निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज।
6-मिनेश कुमार उर्फ मिन्टू ठाकुर निवासी ग्राम मोहिनी कोतवाली जनपद कासगंज।
बरामदगी
1-16 मोटर साइकिलें
2-05 तमंचे 315 बोर, 11 जीवित कारतूस
