अन्तर्राज्जीय गिरोह के 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात (कीमती 10 लाख रू0), 2 कार, 1 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद
गाजियाबाद । थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर स्वर्ण जयन्ती पार्क नीतिखंड के पास घेराबंदी कर 04 शातिर नकबजन (चोर) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे सेे करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान तथा घटनाओं में प्रयुक्त 02 कार, 01 मोटर साईकिल बरामद हुई ।
उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर/नकबजन है जो ग्रुप

बनाकर एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर बन्द पडे मकानों/फ्लैटों की रैकी कर उनको अपना निशाना बनाते है तथा उक्त सोसाईटियों/कालोनियों में प्लम्बर/बिजली मिस्त्री/कोरियर/हाउस किपिंग/गेस्ट आदि बनकर आसानी से बन्द पडे मकानों/फ्लैटों में ताला तोडकर/सैंद लगाकर नकबजनी करके घरों में घुसकर कैश/सोने चांदी के आभूषण, लैपटाॅप, कैमरा, एलसीडी व अन्य कीमती सामान के साथ घर में रखी कार की चाबी भी साथ ले जाकर घर में खडी कार को लेकर फरार हो जाते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त क्षितिज के विरूद्व जनपद गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर चोरी व आम्र्स एक्ट आदि के 12 अभियोग, अभियुक्त सूरज के विरूद्व जनपद गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर चोरी व आम्र्स एक्ट 10 अभियोग व अभियुक्त शाहिल के विरूद्व जनपद गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर चोरी व आम्र्स एक्ट आदि के 10 अभियोग पंजीकृत है।
इस संबंध में थाना इन्दिरापुरम पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1 . क्षितिज उर्फ जीतू उर्फ जाट निवासी 20ए पाकेट बी-2, मयूर विहार फेस-3 थाना गाजीपुर दिल्ली।
2 . सूरज निवासी ग्राम खंजीनगर थाना कासगंज जिला कासगंज हाल निवासी सुभाष के मकान में किराये पर ग्राम कोण्डली थाना कोण्डली दिल्ली।
3 . शाहिल निवासी ग्राम नंगलाशाहू थाना भावनपुर जिला मेरठ, हाल निवासी फलैट न0-32ए पाकेट ए-2, मयूर विहार फेस-3 थाना गाजीपुर दिल्ली।
4 . अपूर्व शर्मा निवासी म0न0-802 प्लाट न0-1 सुपरटेक अवन्त गार्डे सेक्टर-5 वैशाली थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद।
