भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कुपोषण से पूरी तरह मुक्त रखना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है – मोती सिंह

0 30

शिवगढ, प्रतापगढ़ । प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने आज जिला पुरूष अस्पताल में लगे सुपोषण स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर व माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। मंत्री जी ने अस्पताल परिसर में लगे स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता, बाल विकास परियोजना विभाग से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की महिलाओं और बच्चों का

स्वास्थ्य और उन्हे कुपोषण से पूरी तरह मुक्त रखना प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रसित न हो और प्रत्येक दशा में चिन्हित कुपोषित बच्चों को एक निर्धारित समय सीमा के अन्दर उन्हें पौष्टिक तत्व प्रदान कर उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलायी जाये। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में प्रत्येक जिला चिकित्सालय में अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति के लिये एन0आर0सी0 केन्द्र में दाखिल किया जाता है और उन्हें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर कुपोषण से मुक्ति दिलायी जाती है। उन्होने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाव हेतु ए0एन0एम0, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा की अहम जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होने कहा कि कम उम्र में यदि बच्चा कुपोषित हो जाता है तो आगे उसका मानसिक व शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित किये जाते है जैसे आयरन की गोली का वितरण, टीकाकरण आदि है, इसका यदि पूरेमनोयोग से क्रियान्वयन किया जाये तो बच्चे स्वस्थ्य रहेगें। मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को एवं अल्ट्रासाउण्ड, एक्सरे एवं पैथालॉजी जांच की निःशुल्क सुविधा जिला महिला चिकित्सालय एवं पुरूष चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर की गयी है। उन्होने कहा कि माँ के गर्भ में पल रहे बच्चे की समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और उनके स्वस्थ्य रहने के लिये कैल्शियम, विटामिन आदि से सम्बन्धित दवायें उपलब्ध करायी जाती है।
इस अवसर पर सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहा कि यह एक महत्वकांक्षी योजना है यदि पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य किया जाये तो जनपद निश्चित ही कुपोषण मुक्त होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि जनपद में कुपोषण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है और प्रयास है कि जनपद का कोई बच्चा और प्रसूता कुपोषित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि योजनाओं की सफलता उसके क्रियान्वयन पर निर्भर करती है इसके लिये आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा और इससे सम्बन्धित सभी विभागों को मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि जनपद के प्रत्येक सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव, जिला महिला चिकित्सा अधीक्षक रीता दूबे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अशोक शुक्ला रानीगंज

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More