पुलिस कार्यवाही में 30 हजार रू. का पुरस्कार घोषित डकैत गिरफ्तार
लोनी, गाजियाबाद । थाना लोनी बार्डर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना लोनी बार्डर क्षेत्र से पुलिस मुठभेड़ के उपरांत 30,000 रू0 का पुरस्कार घोषित डकैत 1-राजेश उर्फ राकेश उर्फ बबली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त जनपद एटा के थाना पिलुवा पर पंजीकृत अभियोग 440/17 धारा 147,148,149,307 भादवि में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेेतु

जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित है एवं जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना पर पंजीकृत अभियोग 513/17 धारा 396,412 भादवि में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 5,000 रू0 का पुरस्कार घोषित है। अभियुक्त के विरूद्व जनपद एटा, गाजियाबाद, फिरोजाबाद व गौतमबुद्वनगर के विभिन्न थानो पर हत्या का प्रयास, डकैती व आम्र्स एक्ट आदि के 11 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राजेश बावरिया उर्फ राकेश उर्फ बबली निवासी ग्राम निठारी थाना ककौड़, बुलन्दशहर हालपता शान्तिनगर थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित।
01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल।
