भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राज्य सरकार पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके सपने अंत्योदय को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही – धीरज ओझा

0 27

रानीगंज, प्रतापगढ़ । स्वामी करपात्री जी महराज इंटर कॉलेज रानीगंज में जिला दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनो के सशक्तिकरण की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वितरण हेतु आये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों का वितरण रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अभय कुमार “धीरज ओझा” जी ने वितरित कर लाभार्थियों को रवाना किया। ज्ञात हो कि विगत वर्ष दिसंबर माह में दिव्यांग जन सशक्तिकरण योजना के तहत तहसील परिसर रानीगंज में पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त किया गया था जिस क्रम में आज सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। शासन द्वारा 150 ट्राई साइकिल

वितरण हेतु आयी है जिसमे से आज लगभग 100 साइकिलों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरज ओझा ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके सपने अंत्योदय को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस दौरान प्रतिनिधि नीरज ओझा, अजय ओझा, दिव्यांग कल्याण विभाग के वरिष्ठ लिपिक अनिरुद्ध तिवारी, सतीश त्रिपाठी, पंकज, राकेश, शिवम ओझा, वेद प्रकाश प्रमुख तरुण तिवारी, आनंद सोनी, अंगद मौर्य, अनुज पाण्डेय, अरविंद प्रधान, दीपक सिंह, अमित दुबे, असगर अली, सुग्गू पांडेय, विवेक पांडेय, संजय सिंह, लालचंद्र मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे। अशोक शुक्ला शिवगढ

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More