भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अटल जी का व्यक्तित्व निराला था – मोती सिंह

0 24

शिवगढ, प्रतापगढ़ । प्रदेश के ग्रामीण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि है कि अटल जी का व्यक्तित्व निराला था, वह भारत ही नही अपितु विश्व के महान राजनेताओं में से एक थे। आज हादीहाल तुलसीसदन में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित सार्वजनिक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन एक खुली किताब की तरह था। राष्ट्र को सम्मुनत करने, भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाने और मानवीयता के

उच्च मापदण्डों को स्थापित कर उनका जीवन इस देश के करोड़ों व्यक्तियों के लिये सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होने देशहित को सदैव सर्वोपरि रखा और एक प्रखर कवि, साहित्यवेत्ता और एक यशस्वी पत्रकार के रूप में लोगों के हृदय में अपनी अमिट छाप रखी।
श्रद्धांजलि सभा में इस अवसर पर सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, विधायक सदर संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक वृजेश मिश्र, लोकदल के आजाद अली पप्पू, सपा के जिला सचिव आशुतोष पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राम कृष्ण मिश्र, देवानन्द त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षा विद डा0 लालजी त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष के0के0 सिंह, डा0 श्याम शंकर शुक्ल, रामानुज दास ओम प्रकाश, पूर्व विधायक विन्ध्यवासिनी कुमार, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि कपिल द्विवेदी नगर अध्यक्ष, रामानुज दास, राम सेवक त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी सिंह आदि जनप्रतिनिधिनियों ने अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके व्यक्तित्व और कृतत्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अशोक शुक्ला शिवगढ

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More