समय से नही खुलता पशु चिकित्सालय, पशुपालक परेशान
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । पशु चिकित्सालय सँडिला विकास खंड गौरा रानीगंज चिकित्सालय मे 9.30 बजे तक लटकता रहा ताला चिकित्सको को योगी सरकार का कोई भय नही है समय से नही खुलता चिकित्सालय जिससे पशुपालक स्पताल मे इलाज कराने हेतु मवेसियो को लेकर आते है । डाक्टर न होने के कारण वह वापस लौट जाते है बताया जाता है कि पशु पालक इलाज के लिये जब पशु को लाते है तो उनसे पूजा पाठ की बात की जाती है उनके कहने के अनुसार तैयार न होने पर उन्हे नार्मल दवा देकर और बाहर की दवाये लिखी जाती

है सासन द्वारा मिलने वाली दवाये पशु पालको को नही दी जाती है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी पालको को बाहर के मेडिकल से बँधी बधाई कमीसन खोरी की दवाये खरीदने पर मजबूर किया जाता है जहाँ शासन भ्रस्टाचार मुक्त देश बनाने का धिढोरा पीट रही है वही सँडिला के चिकित्सक सरकार के आदेशो के धज्जिया उड़ाने मे माहिर हो चुके है । सरकार किसानो को मुफ़्त दवाये पशु पालको को देने का चाहे जितना धिढोरा पीटे वह सब निरर्थक साबित हो रहा है । चिकित्सालय अपनी मन मर्जी से खोला जाता है सँडिला क्षेत्र के राम सुंदर मौर्या , फुन्ने लाल , नाजिम अली आदि लोगो ने बताया कि नव दस बजे तक फोर्थ क्लास के कर्मचारी शिव प्रसाद मौर्या और पशु चिकित्सा अधिकारी अशीस कुमार हमेशा बिलंब से ही आते है जब इस विषय मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी . एन. सिंह से बात की गयी तो उन्होने बताया की डाक्टर इस समय गावों मे मवेसियो के टीका करन के लिये गये होंगे जब उनसे संवाददाता यह जानकारी माँगा की वैकसीन टीकाकरन कहा से लाते है चिकित्सालय नही आते है , तो उन्होनि जवाब देने से ही इंकार कर दिया आखिर तमाम अनियमितताओ के जिम्मेदार कौन होंगे जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने कर्मचारियो की सफाइ देते नही थक रहे थे टीका करन मे कही मुह पका खुर पका गला घोँटू के टीकाकरन मे मवेसी पालको से पूजा पाठ तो नही लिया जा रहा है मुख्य बात यह है कि आये दिन क्षेत्र के किसानो पशुपालको के मवेसी आये दिन मौत के गाल मे समा रहे है ।
