भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कुपोषणमुक्त हुए बच्चों के परिवारों को उपलब्ध करायें राशन कार्ड व जाॅब कार्ड: अजय दीप सिंह

0 23
बहराइच । जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गाॅवों की प्रगति की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने निर्देश दिया कि कुपोषण मुक्त होने वाले सभी गाॅवों के समस्त कुपोषित बच्चों के परिवारों को अभियान चलाकर एक सप्ताह के अन्दर राशन कार्ड व जाॅब कार्ड उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कुपोषण मुक्त गाॅवों की विकास खण्डवार समीक्षा कर आख्या उपलब्ध कराये जाने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आॅगनबाड़ी केन्द्रों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम, शिक्षकों, गणमान्य व सम्भ्रान्तजन का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की महिलाओं एवं किशोरियों म

ें खून की कमी एवं कुपोषित बच्चों की समस्या देश के पटल पर है। हम सभी को इस बात का संकल्प लेना होगा कि टीग भावना के साथ कार्य करके हमें जनपद बहराइच को कुपोषण मुक्त कराना है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नोडल अधिकारियों के स्तर से जो भी निरीक्षण आख्या प्राप्त हो उसका परीक्षण यथोचित कार्यवाही की जाए। नोडल अधिकारियों से दिये गये सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जनपद में स्थापित किये गये पोषण पुनर्वास केन्द्र में ठीक ढंग से कार्य न करने वाले कर्मचारियों को हटा कर उनके स्थान पर अच्छे व योग्य कार्मिकों को नियुक्त किया जाय। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के अभिभावकों को नियमानुसार देय भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
इस अवसर पर सीएमओ डा. एके पाण्डेय, डीसी मनरेगा वीरेन्द्र सिंह, उप निदेशक कृषि डा. आरके सिंह, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस महिला डा. मन्जरी टण्डन, डीपीएम एनएचएम डा. आरबी यादव, डीसी एनआरएलएम राजेश जायसवाल, डीएसओ राकेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लवी मिश्रा, सीडीपीओज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More