बदलापुर में पहुंची सेवा संकल्प और समर्पण की यात्रा, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में किया गया भव्य स्वागत

सुधीर सिंह की रिपोर्ट
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर में पहुंची सेवा संकल्प और समर्पण यात्रा का बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया। वडनगर से वाराणसी – जौनपुर से बदलापुर में पहुंची सेवा संकल्प और समर्पण यात्रा का
जोरदार स्वागत किया गया। बदलापुर में सोमवार को किसी उत्सव से कम नहीं दिखा । लोगो में उत्साह इतना था कि जैसे लगा त्यौहार मनाने निकले है। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लोगों को बता दिया की सेवा संकल्प की भावना कैसी होती है।
