भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती पूजा पाल का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह 13 सितंबर को

भारतीय सहारा संवाददाता की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती पूजा पाल के विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर आगमन पर दिनांक: 13 सितंबर 2026 दिन रविवार दोपहर 12 बजे स्थान रामबली पैलेस, चिरैया मोड़, सुजानगंज, जौनपुर मेंभव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में समस्त विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के देवतुल्य जनता जनार्दन एवं भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से अजय शंकर दुवे ( अज्जू ) ने निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुँचकर अभिनन्दन समारोह को सफल बनाये।
