ग्लैंडयर्स रोग की जांच हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लिया अस्व रक्त नमूना,पशु पालकों को पशुओं के लिए कृमि नाशक दवा का किए वितरण

डॉ 0 दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा भीखपुर ( दल्लू का पूरा ) में लाल जी यादव पुत्र स्व 0राम दुलार यादव के यहां दिनांक 8 सितम्बर 2027 को प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा 0सुशांत यादव अपनी टीम के साथ पहुंच कर कई जगह घोड़ा रेश में विजय का पताका फहराने वाले घोड़े का ग्लैयडयर्स रोग जांच के लिए रक्त नमूना लेकर लैब में भेजा। वहां पर आए हुए पशु पालकों को कृमि नाशक दवाई भी वितरित करते हुए पशुपालकों को बर्षात के मौसम में पशुओं के खान पान और रख रखाव के बारे में समुचित जानकारी दिए। मौके पर मौजूद डा 0 दिनेश कुमार मौर्य वरिष्ठ पत्रकार से बात चीत के दौरान डा 0सुशांत यादव ने बताया की पशु पालकों को चाहिए कि अपने पशुओं को समय समय पर कृमिनाशक दवाइयां देते रहना चाहिय इससे जानवर का स्वास्थ्य और पाचन क्रिया सही रहता है।
