भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नवागत उप जिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र गुरुवार को सुरेमनपुर दियरांचल के कटान प्रभावित गांवों का भ्रमण अपने लाव लश्कर के साथ किया

0 5

आनंद मोहन मिश्रा की रिपोर्ट

बैरिया,बलिया। स्थानीय तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र गुरुवार को सुरेमनपुर दियरांचल के कटान प्रभावित गांवों का भ्रमण अपने
लाव लश्कर के साथ किया। उप जिलाधिकारी कटान स्थलों का निरीक्षण के उपरांत कटान के मुहाने पर आए गोपालनगर टाड़ी के लोगों से अपना घर बार खाली कर समय की गंभीरता को देखते हुये सुरक्षित स्थानों पर जाने का विनम्र अनुरोध भी किया । उपजिलाधिकारी ने बताया कि गोपालनगर टाड़ी का प्राथमिक विद्यालय कटान के मुहाने पर आ गया है।कभी भी सरयू नदी में समा सकता है। प्राथमिक विद्यालय को बन्द कर यहां पढ़ने वाले बच्चों को गोपालनगर जूनियर हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि गोपालनगर टाड़ी पर एक व्यक्ति का घर बिल्कुल कटान के मुहाने पर है उसे तुरंत घर खाली करने को कहा गया। यहां की भयावह स्थिति की जानकारी से जिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ सम्बंधित अधिकारियों को भी पत्र लिखकर तत्काल कटानरोधी कार्य कराने को आग्रह किया जायेगा।उपजिलाधिकारी ने बताया कि कटान पीड़ितों के लिए जो भी सम्भव होगा उसे तहसील स्तर से करने का प्रयास किया जाएगा।
इनसेट
बैरिया।गोपालनगर-बशिष्ठ नगर सिवान के सामने बृहस्पतिवार की सुबह सरयू नदी की तेज लहरों ने लगभग सैकड़ो एकड़ उपजाऊ भूमि को निगल लिया।कटान को देख गोपालनगर पश्चिम टोला व बशिष्ठ नगर सिवान के लोग सहमे हुए है।गांव के सुनील यादव,अभिमन्यु यादव,प्रदीप यादव आदि लोगों ने बताया कि कटान की यही स्थिति रही तो बस्ती तक कटान पहुचने में देर नही लगेगा।और दोनों गांवों के लगभग 300 आशियानों को सरयू नदी के कटान से कोई नही बचा सकता है।इस संबंध मे सिचाई विभाग के एसडीओ आकाश यादव ने बताया कि कटान से बचाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजा जा रहा है।अनुमति मिली तो कटान रोधी कार्य कराया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More