भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सावन मेले को लेकर एक्शन में प्रशासन, SDM ने अधिकारियों संग की बैठक मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

0 4

भारतीय सहारा संवाददाता

सुजानगंज (जौनपुर)। सावन माह में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ऐतिहासिक ‘श्री गौरीशंकर धाम’ में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी (SDM) मछलीशहर अजय कुमार उपाध्याय और क्षेत्राधिकारी (CO) बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी ने मंदिर परिसर का तूफानी दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की,

SDM ने मंदिर के प्रवेश व निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरा, मेला क्षेत्र और बैरिकेडिंग का स्थल निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी:
> सावन मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
>
मंदिर समिति के अध्यक्ष/सचिव सुधीर त्रिपाठी के साथ बैठक में पेयजल, निर्बाध बिजली, साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और ट्रैफिक प्रबंधन पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
विभागीय अधिकारियों को मिलीं सख्त जिम्मेदारियां
बैठक में अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए सभी प्रमुख विभागों को तत्काल काम में जुटने का निर्देश दिया गया:
बिजली विभाग मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
)यातायात प्रबंधन की पुख्ता बैरिकेडिंग होगी।
पंचायत व PWD मार्ग मरम्मत, पेयजल व्यवस्था और निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में ये अधिकारी और गणमान्य रहे मौजूद
उच्चस्तरीय बैठक में खंड विकास अधिकारी (BDO) *हरिओम गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील पांडेय थानाध्यक्ष अमित पांडेय जेई अवधेश यादव एडीओ पंचायत उमेश द्विवेदी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और स्थानीय संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More