जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश
——————————–
नन्द किशोर सोनी की रिपोर्ट
झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सोमवार को जिला चिकित्सालय झाबुआ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, उपचार कक्षों एवं अस्पताल में संचालित सुविधाओं का अवलोकन करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण की शुरुआत कलेक्टर ने सिकल सेल एवं एनीमिया से पीड़ित भर्ती मरीजों से मुलाकात कर की। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सिकल सेल एवं एनीमिया से पीड़ित मरीजों का उपचार पूरी संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा आवश्यक दवाइयों एवं जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे।
भर्ती वार्ड में अत्यधिक संख्या में विजिटर्स की मौजूदगी पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए विजिटर्स के प्रवेश का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड़ से मरीजों के उपचार एवं संक्रमण नियंत्रण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए निर्धारित समय पर ही परिजनों को मरीजों से मिलने की अनुमति दी जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रसीद काउंटर, दवा वितरण काउंटर, आयुष्मान कार्ड सेंटर, ओपीडी, वृद्धजन वार्ड, कैंसर वार्ड, शासकीय आयुष विंग एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर तथा नेत्र वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थान पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते
