भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पर्यावरण एवं प्रकृति संतुलन के लिये पेड़ अति आवश्यक: राकेश श्रीवास्तव

0 7


‘एक सदस्य–एक पौधा’ अभियान में सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी में हुआ पौधरोपण
———————–

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सोमवार को शिवापार स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में ‘एक सदस्य–एक पौधा’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं तथा समाज के गणमान्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण करके उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश महासचिव तथा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़ न केवल शुद्ध वायु और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
विद्यालय के डायरेक्टर पी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का नियमित संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिसर को अधिक हरित बनाने तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का संकल्प दोहराया।
इसी क्रम में दयाशंकर निगम एवं सरोज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आनन्द मोहन श्रीवास्तव, जय आनन्द, एस.सी. लाल, श्याम रतन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव ‘गुड्डू’, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, वर्षा सिंह, सत्यम सिंह, आयु सिंह, शिवांगी यादव, सूर्यांश सिंह, आराध्य यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के जिला महासचिव/पत्रकार संजय अस्थाना ने किया। अन्त में उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More