पैराडाइज़ स्कूल एंड कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र आलोक धर दुबे एवं ईशान द्विवेदी ने NEET (UG)-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। द्विवेदी पैराडाइज़ स्कूल एंड कॉलेज जंघई रोड, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर के प्रतिभाशाली छात्र आलोक धर दुबे एवं ईशान द्विवेदी ने NEET (UG)-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
आलोक धर दुबे पुत्र जय शंकर दुबे ने 637/720 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2558 प्राप्त कर असाधारण उपलब्धि हासिल की है। वहीं ईशान द्विवेदी पौत्र चंद्रकांत द्विवेदी (छोटे महाराज) (संस्थापक) ने 584/720 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक (AIR) 16121 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
इन दोनों मेधावी विद्यार्थियों की सफलता उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी उपलब्धियाँ विद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह संदेश देती हैं कि दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
द्विवेदी पैराडाइज़ स्कूल एंड कॉलेज के संस्थापक चंद्रकांत द्विवेदी (छोटे महाराज ) , प्रबंध निदेशक प्रभाकर द्विवेदी , मेनेजर पंकज पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा की तरफ से दोनों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ ।
प्रबंध निदेशक प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि हमें विश्वास है कि दोनों विद्यार्थी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि
“मेहनत की राह पर चलने वालों के लिए सफलता स्वयं मंज़िल बन जाती है।”
