भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज पटेल ने किया वृक्षारोपण


भारतीय सहारा संवाददाता
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जौनपुर राज पटेल ने क्षेत्र के मां कैलाशी पटेल मेमोरियल इंटर कालेज मठिया, भीखपुर, मुंगराबादशाहपुर में वृक्षारोपण किया।
राज पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण (पेड़ लगाना) पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और भू-जल स्तर बढ़ाते हैं। इसके अलावा, पेड़ मिट्टी का कटाव रोकते हैं और वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास देते हैं।

