जनता ने अपना आर्शिवाद देकर विधायक बनाया तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा की दशा और दिशा बदल दूंगा- अज्जू दूवे

सुजानगंज , जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा युवा नेता अजय शंकर दुवे ( अज्जू भइया ) ने भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझपर भरोसा करके आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 में मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और क्षेत्र की जनता ने अपना आर्शिवाद देकर विधायक बनाया तो 5 सालों में मुंगराबादशाहपुर विधानसभा की दशा और दिशा बदल दूंगा। एक सवाल के जवाब में अजय शंकर दूवे ने कहा कि सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों बंद के कगार पर पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है। मै विधायक बना तो युवाओं को उनके विधानसभा मे ही रोजगार मिलेगा।
