भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जौनपुर पत्रकार संघ ने भाला फेंक एथलीट रोहित यादव के पिता को किया सम्मानित, बांटी मिठाई

0 3

मीरगंज, जौनपुर। जेवलिंग थ्रोवर (भाला) थ्रो के प्रतिभावान खिलाड़ी रोहित यादव की शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि और क्षेत्र का नाम रोशन करने पर जौनपुर पत्रकार संघ (मछली शहर इकाई) द्वारा उनके परिवार को सम्मानित किया गया। रोहित यादव ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में 87.05 मीटर दूर भाला फेंक कर देश में पहला स्थान हासिल किया है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
इसी क्रम में जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर इकाई के अध्यक्ष अनिल पांडेय के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल मीरगंज के ग्राम अदारी डभिया स्थित रोहित यादव के पैतृक आवास पर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद अध्यक्ष अनिल पांडेय ने रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव को माला-फूल पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वहां उपस्थित ग्रामीणों व परिजनों के बीच मिठाई बांटकर अपनी खुशियां साझा कीं। रोहित के पिता सभाजीत यादव ने पत्रकार संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया और समाज से मिलने वाला यह स्नेह रोहित को भविष्य में देश के लिए ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और बेहतर करने की प्रेरणा देगा। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य नागरिक और पत्रकार संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।
जिसमे विभाष यादव सतीश दूबे रमन यादव महेंद्र मयंक, हाफिज नियत राजा शामिल रहे ।

“रोहित यादव ने भुवनेश्वर में 87.05 मीटर भाला फेंक कर देश में पहला स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे जौनपुर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम खेल जगत में ऊंचा किया है। ग्रामीण आंचल से निकलकर देश के शीर्ष पायदान पर पहुंचना बेहद गौरवशाली है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी के माता-पिता का सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।”
— अनिल पांडे, अध्यक्ष (जौनपुर पत्रकार संघ, मछली शहर इकाई)

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More